Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

100 करोड़ क्लब के असली राजा हैं रोहित

rohit setty-13082013
13 Aug, 2013
नई दिल्ली|
फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की धुआंधार ओपनिंग और कमाई के नए रिकॉर्ड से रोहित शेट्टी के हौसले बुलंद है। यह सही है कि शाहरूख और दीपिका की इस फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कामयाबी हासिल की है क्योंकि `चेन्‍न्‍ई एक्‍सप्रेस` ने सबसे जल्‍दी 100 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रच दिया है।
लेकिन सफलता के लिए सिर्फ शाहरूख और दीपिका को ही क्रेडिट दिया जाना गलत होगा। क्योंकि रोहित शेट्टी की फिल्मों के आंकड़ों पर अगर आप गौर करे तो यह उनकी लगातार चौथी फिल्म है जो 100 करोड़ क्लब में शुमार हुई है।

`गोलमाल 3`, `सिंघम` , `बोल बच्‍चन` के बाद `चेन्‍नई एक्‍सप्रेस` रोहित शेट्टी की लगातार चौथी ऐसी फिल्‍म है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इन आंकड़ों के मद्देनजर यह कहा जा सकता है कि बॉलीवुड में 100 करोड़ क्‍लब के राजा यकीनन रोहित शेट्टी ही हैं।

बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी की गिनती उन निर्देशकों में होती है जो अपनी फिल्मों के जरिए एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने के लिए जाते हैं। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही चेन्नई एक्सप्रेस में इन्होंने रोमांस के साथ एक्शन का तड़का बिखेरा है हालांकि रोहित एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और इन फिल्मों को बनाने में उनका कोई सानी नहीं है।
More from: Khabar
34949

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020